भारत के 10 सबसे प्रसिद्ध झरने: नाम, स्थान

भारत के 10 सबसे प्रसिद्ध झरने: नाम, स्थान
Rate this post

भारत के प्रसिद्ध झरने न केवल पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र हैं, बल्कि प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं हैं। भागदौड़ भरी जिंदगी और गर्मी से राहत पाने के लिए झरने किसी मेडिटेशन से कम नहीं हैं। यहां गिरते पानी की आवाज, आसपास की हरियाली और ठंडी हवा मिलकर ऐसा माहौल बना देती हैं कि मन एकदम तरोताजा हो जाता है।

ऊंची खूबसूरत पहाड़ियों से झर-झर कर गिरते हुए झरने देखना किसे अच्छा नहीं लगता। बहता हुआ पानी देखकर मनुष्य का हृदय आनंदित होता है, चाहे बारिश का पानी हो या नदी का अविरल जल। आइए जानते हैं भारत के ऐसे ही 10 प्रसिद्ध और खूबसूरत झरने के बारे में। 

1. कुंचिकल झरना: भारत का सबसे ऊंचा जलप्रपात

  • कुंचिकल जलप्रपात भारत का सबसे ऊँचा जलप्रपात है। यह कर्नाटक राज्य के शिमोगा जिले के अगुम्बे क्षेत्र में स्थित है।
  • कुंचिकल फॉल्स की कुल ऊँचाई 455 मीटर (1,493 फीट) है, जो इसे भारत का सबसे ऊँचा जलप्रपात बनाती है।
  • यह जलप्रपात वराही नदी पर स्थित है और मानसून के मौसम में इसका दृश्य अत्यंत मनमोहक होता है।
भारत के प्रसिद्ध झरने
  • यहां पानी कई परतों (टियर्स) में गिरता है, जिससे इसकी प्राकृतिक सुंदरता और भी बढ़ जाती है।
  • यह क्षेत्र पश्चिमी घाट की जैव विविधता से भरपूर है और इसे रेनफॉरेस्ट क्षेत्र भी कहा जाता है।

Traditional Assam food | पूर्वोत्तर भारत के अनदेखे स्वादों की यात्रा

2. दूधसागर झरना: दूध का सागर

  • गोवा सिर्फ समुद्र तटों के लिए ही नहीं, बल्कि अपने शानदार दूधसागर झरने के लिए भी मशहूर है।
  • यह भारत का एकमात्र झरना है, जो दो राज्यों (गोवा और कर्नाटक) की सीमा पर स्थित है।
  • यह भारत के प्रसिद्ध झरने में सबसे ज्यादा फोटोजेनिक झरनों में से एक है।
  • यह मांडवी नदी पर स्थित यह झरना लगभग 310 मीटर ऊंचा है और इसका गिरता पानी दूर से सचमुच दूध जैसा लगता है –
भारत के 10 सबसे प्रसिद्ध झरने: नाम, स्थान
Dudhsagar waterfalls
  • शायद इसी वजह से इसका नाम “दूधसागर” पड़ा। यह चार चरणों में गिरता है।
  • मानसून के समय यह झरना अपने पूरे शबाब पर होता है।
  • पास से गुजरती ट्रेन और झरने का नजारा मानो किसी फिल्म का सीन हो।

अंडमान निकोबार टूरिस्ट प्लेस | Places To Visit in Andaman & Nicobar

3. नोहकालिकाई झरना: लिकाई की छलांग

  • मेघालय के चेरापूंजी के समीप स्थित नोहकालिकाई झरना भारत का सबसे ऊंचा जलप्रपात है,
  • जिसकी ऊंचाई लगभग 335 मीटर है जो भारत के प्रसिद्ध झरने में सबसे ऊंचे में से एक है। 
  • इस जलप्रपात के नाम के पीछे एक दुखभरी और हृदयविदारक घटना है।
  • दरअसल इसका नाम एक लिकाई नाम की स्त्री के नाम पर पड़ा।
  • लोककथा के अनुसार, लिकाई ने दूसरे व्यक्ति के साथ विवाह किया था,
  • जो उससे तो प्रेम करता था, लेकिन उसकी बेटी से घृणा करता था।
  • एक दिन जब लिकाई जंगल गई थी, तब उसके पति ने उसकी बेटी को मार दिया।
  • जब लिकाई को सच पता चला, तो उसने इस झरने से कूदकर अपनी जान दे दी। 
  • नोहकालिकाई का शाब्दिक अर्थ होता है ‘लिकाई की छलांग’
  • यह झरना चेरापूंजी के पास है, और यहां धुंध छाई रहती है। कई बार धुंध में ये झरना दिखता ही नहीं है।

कोणार्क सूर्य मंदिर: कला, इतिहास और वास्तुकला | Konark Sun Temple In Hindi

4. जोग झरना: चार धाराओं का संगम

  • कर्नाटक के शिमोगा जिले में स्थित जोग फॉल्स भारत के सबसे ऊंचे झरनों में से एक है।
  • शरावती नदी पर स्थित यह झरना 253 मीटर की ऊंचाई से गिरता है
  • और इसे जोग या गरसोप्पा या महात्मा गांधी जल प्रपात के नाम से भी जाना जाता है।
  • यह चार धाराओं – राजा, रानी, रॉकेट और रोअर में विभाजित होकर गिरता है।
भारत के प्रसिद्ध झरने
  • बारिश के मौसम में इसकी रफ्तार और आवाज रोमांच पैदा करती है।
  • आसपास का घना जंगल और घाटियां इसे और भी खास बनाती हैं।

गुजरात में घूमने की जगह | Best Places To Visit in Gujarat

5. अथिरापिल्ली झरना: भारत का नियाग्रा

  • केरल के त्रिशूर जिले में स्थित अथिरापिल्ली फॉल्स को ‘भारत का नियाग्रा फॉल्स’ भी कहा जाता है।
  • यहां 80 फीट ऊंचाई से पानी गिरता है।
  • यहां का वातावरण, हरियाली और झरने की ताकत – सब मिलकर एक जादुई एहसास देते हैं।
  • यह झरना कई फिल्मों की शूटिंग लोकेशन रह चुका है, जैसे ‘बाहुबली’ और ‘रावण’।
  • सुबह-सुबह का नजारा दिल को छू जाता है।
  • भारत के प्रसिद्ध झरने में इसका सांस्कृतिक और फिल्मी महत्व भी है।

मध्य प्रदेश में घूमने की जगह | Best Places to Visit in Madhya Pradesh in Summer

6. नोहशंगथियांग झरना (मेघालय) – सेवन सिस्टर्स फॉल्स

  • इसे ‘सेवन सिस्टर्स फॉल्स’ या ‘सप्त भगिनी जलप्रपात’ के नाम से भी जाना जाता है।
  • यह झरना 315 मीटर ऊंचा है और सात अलग-अलग धाराओं में बंटकर गिरता है, जो सात बहनों का प्रतीक मानी जाती हैं।
  • यह झरना भी चेरापूंजी के पास स्थित है और मानसून के दौरान जब सातों धाराएं एक साथ प्रवाहित होती हैं,
  • तो यह दृश्य अद्भुत होता है। मानसून के बाद यहां का नजारा और भी मनोरम हो जाता है।

7.  चित्रकूट झरना (छत्तीसगढ़) – भारत का नियाग्रा (चौड़ाई में)

  • छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में इंद्रावती नदी पर स्थित चित्रकूट झरना भारत का सबसे चौड़ा झरना है।
  • इसे ‘भारत का नियाग्रा’ भी कहा जाता है। यह झरना घोड़े की नाल (हॉर्सशू) के आकार में 29 मीटर की ऊंचाई से गिरता है।
भारत के 10 सबसे प्रसिद्ध झरने: नाम, स्थान
Chitrakoot waterfalls
  • बारिश के मौसम में इसकी चौड़ाई कई सौ मीटर तक फैल जाती है, जो देखने में बेहद शानदार लगता है।
  • बस्तर की संस्कृति और यहां के घने जंगल इस जगह की खूबसूरती को और बढ़ा देते हैं।

असम में घूमने की जगह | Best Places to Visit in Assam

8. बरेहिपानी झरना (ओडिशा)

  • ओडिशा के मयूरभंज जिले में सिमलीपाल राष्ट्रीय उद्यान के अंदर स्थित बरेहिपानी झरना 
  • 399 मीटर की ऊंचाई के साथ ओडिशा का सबसे ऊंचा और भारत का दूसरा सबसे ऊंचा झरना है।
  • यह दो चरणों में गिरता है। यह झरना बुद्धबलंगा नदी पर स्थित है और घने जंगलों से घिरा हुआ है।
  • यहां तक पहुंचने के लिए थोड़ी ट्रेकिंग करनी पड़ती है, लेकिन यहां का नजारा हर मेहनत को सार्थक कर देता है।

बूंदी में घूमने की जगह | Best Places To Visit In Bundi

9. धुआंधार झरना (मध्य प्रदेश)

  • मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में भेड़ाघाट स्थित धुआंधार झरना पवित्र नर्मदा नदी पर स्थित है।
  • संगमरमर की चट्टानों के कण्ठ से गुजरते हुए नर्मदा का पानी यहां गिरता है।
  • इसका नाम धुआंधार इसलिए पड़ा क्योंकि जब पानी गिरता है
  • तो दूर से ऐसा प्रतीत होता है मानो धुआं उठ रहा हो और
  • गिरते पानी की आवाज से ऐसा लगता है मानो कोई गर्जना कर रहा हो।
  • यह स्थान संगमरमर की चट्टानों के लिए विश्व प्रसिद्ध है।

उज्जैन के प्रमुख मंदिर | Famous Temples to Visit in Ujjain

10. तालकोना झरना (आंध्र प्रदेश)

  • आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में श्रीवेंकटेश्वर राष्ट्रीय उद्यान के अंदर स्थित तालकोना झरना लगभग 82 मीटर ऊंचा है।
  • यह तिरुमाला की पहाड़ियों के पास स्थित है।
  • इस झरने की सबसे खास बात यह है कि इसका पानी रास्ते में चंदन की लकड़ी और
  • कई प्रकार की जड़ी-बूटियों से होकर गुजरता है, जिसके कारण इसे औषधीय गुणों से युक्त माना जाता है।
  • यहां की प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण मन को सुकून देता है।

Top 10] गुजराती व्यंजन | Famous Food of Gujarat

झरनों की यात्रा के लिए उपयोगी टिप्स

भारत के प्रसिद्ध झरनों [10] की यात्रा पर जाने से पहले इन बातों का जरूर ध्यान रखें:

  • यात्रा का सही समय: अधिकांश झरनों को देखने का सबसे अच्छा समय मानसून के तुरंत बाद (सितंबर से फरवरी) होता है।
  • सुरक्षा का ध्यान रखें: झरनों के पास की चट्टानें बहुत फिसलन भरी हो सकती हैं। हमेशा सुरक्षित दूरी से ही झरने का आनंद लें।
  • स्थानीय गाइड की मदद लें: अगर झरना किसी घने जंगल में है, तो स्थानीय गाइड के साथ जाना बेहतर होता है।
  • पर्यावरण का सम्मान करें: कृपया झरनों के आसपास सफाई रखें और प्लास्टिक का इस्तेमाल न करें।

निष्कर्ष:

भारत के प्रसिद्ध झरने प्रकृति की अद्भुत देन हैं। कर्नाटक के कुंचिकल फॉल्स से लेकर मेघालय के नोहकालिकाई और छत्तीसगढ़ के विशाल चित्रकूट तक, हर झरना अपने आप में एक अनूठा अनुभव प्रदान करता है। ये झरने न सिर्फ पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र हैं, बल्कि भारत की समृद्ध प्राकृतिक और सांस्कृतिक विरासत का भी हिस्सा हैं।

अगर आप भीड़भाड़ वाले शहरों से दूर प्रकृति की गोद में कुछ पल बिताना चाहते हैं, तो इन भारत के प्रसिद्ध झरनों में से किसी एक की यात्रा जरूर प्लान करें। यह अनुभव आपके दिल और दिमाग में हमेशा तरोताजा रहेगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

1. भारत का सबसे ऊंचा झरना कौन सा है?

भारत का सबसे ऊँचा जलप्रपात कुंचिकल फॉल्स (Kunchikal Falls) है, जो कर्नाटक के शिमोगा जिले में स्थित है।

2. दूधसागर झरना कहाँ स्थित है?

दूधसागर झरना गोवा और कर्नाटक की सीमा पर स्थित है। यह मांडवी नदी पर बना है।

3. किस झरने को ‘भारत का नियाग्रा’ कहा जाता है?

केरल के त्रिशूर जिले में स्थित अथिरापिल्ली झरने को ‘भारत का नियाग्रा’ कहा जाता है।

4. जोग फॉल्स की चार धाराओं के क्या नाम हैं?

जोग फॉल्स की चार धाराओं के नाम हैं – राजा, रानी, रॉकेट और रोअर

5. झरने देखने का सबसे अच्छा समय कौन सा है?

अधिकांश झरनों को देखने का सबसे अच्छा समय मानसून के बाद सितंबर से फरवरी  होता है।

6. क्या झरनों में नहाना सुरक्षित है?

ज्यादातर झरनों में नहाना मना होता है या खतरनाक हो सकता है। हमेशा वहां मौजूद साइनबोर्ड और स्थानीय लोगों की सलाह मानें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

North Cascades National Park – America’s Hidden Alpine Paradise Teddy Roosevelt National Park: A Wild Badlands Adventure Soaring Eagle Waterpark: The Ultimate Indoor Splash Adventure! Best Places to Visit in April in the USA Whanganui National Park: A Peaceful River Journey